हेल्थ

                    गर्मी को मात देना है          

 कॉफी की जगह 

अपनी थकान  मिटाने  के लिए अगर आप दिन में कॉफी या चाय पीते है ,तो इसकी बजाय एक कप दही खाएं | प्रोटीन, कार्बोहाय्द्रेट से पूर्ण दही अवश्य ही आपको तजा महसूस कराएगा | 3 -4 घंटे तक अगर कुछ न खाएंतो ब्लड में ग्लूकोज का स्तर कम होने लगता है , ऐसे में सिर्फ दही खा लेना भी आपको रहत देगा | 

पानी पीने  में कोताही नहीं 

जब प्यास महसूस हो तभी पानी पियेंगे गर्मियों में ऐसे काम नही चलेगा | खुद को ह्यड्रेट रखने के लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना शुरू कर दें |लिक्विड डाइट भी ले सकते है जैसे लस्सी पी सकते है , क्योंकि इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते है जो भूख और पाचन में सुधार करते है और डिहाइड्रेशन से भी बचाते है | गर्मी के शुरुआती दिनों (विशेषकर वर्कआउट के बाद )में फल सब्जियों का जूस लें ,जैसे गाजर ,सेलरी और टमाटर के रस से बना ताजा जूस |सेब और अन्य मौसमी फलों का ताजा जूस भी ले सकते हैया फिर नीबू पानी | मटके का पानी आदर्श है |

मीठे में खजूर ,थकान होगी दूर 

गर्मी की वजह से अगर आप थकान महसूस कर रहे हैं तो खजूर खाइए |इसका भी तरीका है |आप 3-4 खजूर को एक गिलास दूध या पानी के साथ पकाएं |फिर इसे उसमें मैस करें और पी जायें | गर्मियों के लिए यह पेय बहुत अच्छा है और तुरंत उर्जा देता है |

 

Comments